ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर चेतावनी लगेगी:पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर चेतावनी का लेबल लगाया जाएगा।

पैकेट के फ्रंट पर षटकोण लाल निशान के साथ चेतावनी भी लिखी होगी। FSSAI ने इसी साल अगस्त में यह प्रस्ताव दिया था, जिस पर गुरुवार को सुनवाई में जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने यह फैसला सुनाया।

चैरिटेबल ट्रस्ट की जनहित याचिका पर एक्शन