Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में इन 5 चीजों को जरूर करें शामिल

आधुनिक समय में गलत खानपान, खराब दिनचर्या, तनाव और अत्यधिक आराम के चलते मोटापा और मधुमेह की समस्या होती है। एक रिपोर्ट की मानें तो हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। यह एक अनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, जंक फूड के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में इन 5 चीजों को अवश्य शामिल करें। आइए जानते हैं-

मखाना

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मखाना फायदेमंद साबित होता है। इसे टी-टाइम स्नैक्स के रूप में भी जाना जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही फाइबर भी पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट देर तक भरा रहता है। मखाना खाने से कैलोरी बर्न होता है। इसके लिए रोजाना मखाने का सेवन कर सकते हैं।

हल्दी

नियमित रूप से हल्दी के सेवन से पेट में पित्त का उत्सर्जन अधिक होता है। यह बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। हल्दी पेट में डाइजेस्टिव जूस का निर्माण करता है। इससे न केवल मेटाबॉलिज़्म फास्ट करता है, बल्कि फैट भी बर्न करता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में हल्दी को अवश्य शामिल करें

अमरूद

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सर्दियों में अमरूद का सेवन कर सकते हैं। अमरूद में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे न केवल बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। साथ ही बार-बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है।

शकरकंद

इसमें विटामिन ए, बी, सी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही शकरकंद में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है साथ ही क्रेविंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। शकरकंद के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अखरोट

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अखरोट मददगार साबित होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा, अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट के भी गुण पाए जाते हैं। इससे न केवल बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।