संभाग मुख्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 108 नक्सली कैडर मुख्यधारा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में होगा बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी के सामने ये नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान नक्सलियों से जब्त किए गए सामानों को भी पेश किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि 31 मार्च की समय सीमा दी गई है।