1 कप पोहे में सूजी और दही भिगोने से क्या होगा? दीपिका कुंडलवाल ने बताई स्वादिष्ट और हेल्दी अप्पे बनाने की रेसिपी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होना बहुत जरूरी है। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर दीपिका कुंडलवाल ने अप्पे बनाने की शानदार रेसिपी शेयर की है, जिसमें पोहा, सूजी और दही का इस्तेमाल किया गया है। 1 कप पोहे में सूजी और दही भिगोकर बनाने से यह नाश्ता न केवल बहुत नरम बनता है, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत हल्का होता है।

इस रेसिपी की खास बात है कि इसमें ढेर सारी सब्जियों को पीसकर डाला जाता है, जिससे यह पौष्टिकता से भरपूर हो जाती है। तड़के में राई और करी पत्ता का इस्तेमाल इसके स्वाद को दोगुना कर देता है। अगर आप कम तेल में कुछ चटपटा और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो सॉफ्ट अप्पे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक हैं।

E-Paper 2025