यमुनानगर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:UP से मामा के घर आया था, ममेरे भाई के सामने तोड़ा दम

यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र के गांव भुड़कला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 31 वर्षीय अमन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के समय उसका ममेरा भाई अवनीश भी दूसरी बाइक पर पीछे चल रहा था। उसने अपनी आंखों के सामने दुर्घटना होते देखी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी से मामा के घर आया हुआ था अमन

शिकायत में गांव बल्लेवाला निवासी अवनीश ने बताया कि उसका ममेरा भाई अमन पुत्र कुलबीर निवासी कांसेपुर (सहारनपुर) उनके घर आया हुआ था। अमन बल्लेवाला स्थित बाला सुंदरी स्टोन क्रशर पर नौकरी करता था। सोमवार देर शाम को दोनों अपने निजी काम से खिजराबाद जाने के लिए घर से निकले थे। अमन अपनी बाइक नंबर पर आगे चल रहा था, जबकि वह अपनी बाइक पर उसके पीछे था।