मोहाली-शादी का झांसा देकर आर्किटेक्ट से बनाए संबंध:2016 में सहकर्मी से दोस्ती; पति से तलाक होते ही मुकरा; हाईकोर्ट के निर्देश पर FIR

मोहाली की एक विवाहित महिला आर्किटेक्ट से सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला का पति से तलाक हो गया तो तो आरोपी शादी से मुकर गया। दोनों की मुलाकात 10 साल पहले हुई थी।

अब थाना सिटी खरड़ पुलिस ने BNS की धारा 69 के तहत आरोपी विष्णु के खिलाफ केस दर्ज किया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसएसपी मोहाली को सौंपी गई शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई।

पूरे मामले को 5 पॉइंट में जानिए…

एक ही लाइन में दोनों करते थे काम: हाईकोर्ट ने 23 अक्टूबर, 2026 को एसएसपी मोहाली को 19 सितंबर की शिकायत पर 4 हफ्ते के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच के मुताबिक, महिला आर्किटेक्ट है, जबकि आरोपी विष्णु भी साथ ही काम करता है। दोनों की पहचान 2016 में मोहाली में हुई थी।