कुरुक्षेत्र में गिरफ्तारी से पहले घर में छिपाई ड्रग्स:पुलिस ने रेड कर पकड़ी; अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ₹3 लाख कीमत

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले ही अपने घर में ड्रग्स छिपा दी। बीती रात पुलिस उसके घर पर रेड की। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद उसके घर से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

लवकुश नगर के रहने वाले आकाश को पुलिस ने पहले भी हेरोइन के साथ पकड़ा था। आरोपी से पूछताछ में घर में नशा छिपाकर रखने की बात सामने आई। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पूछताछ में बोला- घर भी रखी हेरोइन