पूर्णिया के अमौर में परमान नदी में उपलाता हुआ एक महिला का शव मिला है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
कुछ लोग महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ नदी में डूबने से मौत हो जाने की चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी से गुजरते हुए तेज बदबू आने पर उनकी नजर शव पर पड़ी। ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या करके फेंक दिया है। हालांकि ये पुलिस जांच का विषय है।
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि परमान नदी घाट से सड़ी-गली हालत में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की गई है। आसपास के थानों में भी संपर्क किया गया है। 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। छानबीन की जा रही है।