वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि युवराज सिंह की टिप्स ने रिकॉर्डतोड़ पारी में उनकी मदद की। BCCI ने बुधवार को वैभव से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। इसमें 15 साल के लेफ्टी बैटर ने कहा कि वे पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बनने से काफी परेशान थे।
वैभव ने कहा- ‘बार-बार ध्यान भटक रहा था। मैंने युवी सर को बताया कि जब क्रीज पर जाता हूं तो ये-ये दिक्कतें हो रही हैं। फिर सर ने करीब 30 मिनट तक समझाया। उनके साथ बातचीत ने चीजों को बेहतर बना दिया।’
सूर्यवंशी ने मंगलवार को UAE के खिलाफ 53 बॉल पर 204 रन बनाए। यह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। इसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
- मैच से पहले 4 लोगों से बात कीमैच से पहले मैंने चार लोगों से बात की। जाहिर है इसमें मेरे पापा पहले थे। फिर मैंने अपने बचपन के कोच मनीष ओझा सर और एक दोस्त प्रथम जाचक से बात की, वो मेरे साथ अंडर-19 में खेल चुका है। फिर मैंने युवराज सर से बात की।
- युवी ने कहा- 20 गेंद टिको, फिर सब बदल जाएगा युवराज सर ने बैटिंग को लेकर कई चीजें मुझे बताई। मैंने उन्हें खुलकर बताया कि मुझे ये-ये प्रॉब्लम्स आ रही हैं। युवराज सर ने मुझसे कहा था कि अगर 20 गेंद टिक गए तो स्कोर अलग ही होगा।
- वीडियो देखा तो गलतियां समझ आईं युवराज सर ने मुझे तकनीकि खामियां बताई और उन्हें सुधारने के सुझाव भी दिए। उनसे बात करने के बाद मैंने उनके बताए पॉइंट्स पर गौर किया। बाद में वीडियो देखा तो समझ आया कि मैं कहां गलतियां कर रहा था। युवराज सर ने जो एक-दो बातें बताई थीं, उन्हें मैच में अपनाने की कोशिश की। इससे मुझे मदद मिली।
- लंबे फॉर्मेट के माइंडसेट से उतरा थापिछली दो पारियों में मैं लंबे फॉर्मेट के हिसाब से खेल रहा था। आज भी उसी सोच के साथ मैदान पर उतरा था। जब गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी तो मैंने शॉट खेलने की कोशिश की और उसी के अनुसार अपना खेल बदला।
- केवल एक फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हूंसूर्यवंशी ने कहा कि वे केवल एक फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं। उनके पास अलग-अलग फॉर्मेट के अनुसार बैटिंग को बदलने की क्षमता है। मैंने पहले भी कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं और जरूरत के हिसाब से अपना गेम बदल सकता हूं।
युवराज ने तारीफ की; लिखा- निडर बल्लेबाजी
मैच के बाद युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की थी। उन्होंने X पर लिखा- खास प्रतिभा और शानदार पारी!
सिर्फ 52 गेंदों पर दोहरा शतक – यह वाकई निडर बल्लेबाजी है! कड़ी मेहनत करते रहें और इस सफर का आनंद लें – अभी तो और भी बेहतरीन चीजें आनी बाकी हैं!