कैप्टन का मोदी से सवाल- मेरी जरूरत है या नहीं:अमरिंदर सिंह बोले- 5 साल में एक बार नहीं पूछा; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कैप्टन ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए और अपनी उपेक्षा को लेकर साफ नाराजगी जाहिर की।

कैप्टन अपनी नाराजगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी जाहिर कर चुके हैं। कैप्टन बताते हैं कि उन्होंने पीएम मोदी को साफ शब्दों में पूछ लिया कि पंजाब में मेरी जरूरत है या नहीं।

भाजपा में शामिल हुए उन्हें 5 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो दिल्ली में और न ही पंजाब में किसी ने उनसे कोई राजनीतिक चर्चा की है।

कैप्टन ने कहा कि भाजपा एक बहुत ही सीमित यानी एक्सक्लूसिव पार्टी है, जो सिर्फ अपने पुराने लोगों पर ही भरोसा करती है और उन्हीं को आगे बढ़ाती है। उनके मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व से समय लेना बेहद मुश्किल है और शायद साल में एक बार ही मुलाकात हो पाती है।