पंजाब CS आज ED के सामने हो सकते हैं पेश:जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया, वित्त विभाग देख रहे केपी सिन्हा से होगी पूछताछ

पंजाब सरकार के वित्त विभाग के मुख्य सचिव केपी सिन्हा को आज जालंधर स्थित ED कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच अब सरकार के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों तक पहुंच गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्य सचिव केपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को पूछताछ में शामिल होने के लिए समन भेजे थे। मुख्य सचिव को 26 नवंबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी जांच एजेंसी आईएएनएस की ओर से दी गई है।

रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से शुरू हुई जांच मई 2026 में मोहाली के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं की जांच से शुरू हुआ यह सिलसिला अब प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गया है। सबसे पहले GMADA के अधिकारियों और संबंधित प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों को जांच के दायरे में लिया गया। इसके बाद अगस्त में IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ से दो बार पूछताछ हुई।

26 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी 31 अगस्त को पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को भी समन जारी किया गया था। वह 9 सितंबर को जालंधर स्थित ED कार्यालय में पेश हुए और उनसे 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई। सितंबर में ED ने GMADA मुख्यालय और हाउसिंग विभाग से जुड़े 26 ठिकानों पर छापेमारी की।

प्रमुख वित्त सचिव को भी समन जारी किए नवंबर में GMADA के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि और हाउसिंग विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को समन जारी किए गए। इस मामले में जमीन अधिग्रहण, नीलामी, आवंटन, CLU मंजूरी और बिल्डरों को कथित रियायतें देने जैसे फैसलों की जांच की जा रही है। अब ED ने पंजाब के मौजूदा मुख्य सचिव केपी सिन्हा और प्रमुख वित्त सचिव को भी समन जारी कर दिए हैं।