बेगूसराय- पति का एनकाउंटर, पत्नी बनी नक्सली:झोपड़ी में खुफिया मीटिंग; 5 फर्जी नामों से 3 जिलों की पुलिस को दिया चकमा, 1 लाख की इनामी गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने महिला नक्सल विनीता भारती को गिरफ्तार किया है। उसपर एक लाख रुपए की इनामी घोषित की गई थी। विनीता की गिरफ्तारी से बेगूसराय के साथ साथ मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण पुलिस ने राहत की सांस ली है।

कभी श्वेता, कभी अनीता, कभी प्रतिमा तो कभी कल्पना नाम बदलकर कानून की आंखों में धूल झोंक रही थी। विनीता को बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की डीआईयू टीम ने बरौनी थाना क्षेत्र के हामोडीह गांव के पास से दबोचा है। पहचान छिपाने के लिए पांच नाम रखी थी।

गिरफ्तार विनीता ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को तेघड़ा के नोनपुर गांव में एनकाउंटर में माओवादी एरिया कमांडर दयानंद मालाकार उर्फ छोटू उर्फ सनेश के मारा गया। इसके बाद हमने कैडर को दोबारा खड़ा किया।

करीब दो महीने तक बथौली से सटे हामोडीह गांव में छिपकर रह रही थी। एक झोपड़ीनुमा घर में छिपकर साप्ताहिक बैठकें करती रही।