जयमाला में लैंड क्रूजर से पहुंची दुल्हन:पवन सिंह ने लगाए ठुमके; मोकामा MLA के भोज में उमड़ी भारी भीड़; घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की मौत

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी बुधवार को उनके गांव लदमा में ऋफिकेश के साथ हुई। सात फेरों के बाद एक-दूजे के हो गए। इस शादी की पूरे देश में चर्चा रही।

दूल्हा ऋषिकेश करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के बिहटा से बारात लेकर पहुंचे। दूल्हे ने शादी में गिफ्ट मिली 3 करोड़ की डिफेंडर कार से जयमाल के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्हें गोद में उठाकर मंच तक पहुंचाया गया। वहीं दुल्हन शिवांगी ने लैंड क्रूजर से एंट्री ली। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए स्टेज के पास लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मेहमानों ने तालियां बजाकर दोनों का स्वागत किया। आतिशबाजी भी हुई।

अनंत सिंह भी जयमाला से पहले बारातियों के बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। अनंत की बेटी की शादी में पवन सिंह ने ठुमके लगाए। शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भीड़ के कारण बीच में कैंसिल करनी पड़ी। घुड़दौड़ देखने आए एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई।