यमुनानगर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देहरादून का रहने वाला, ड्राइवर फरार; पीछे चल रहे भाई ने नंबर किया नोट

यमुनानगर में सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर गांव करेड़ा खुर्द के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 31 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र निवासी जगदीश कुमार के रूप में हुई है।

हादसे के बाद कार ड्राइवर कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन लोगों को जुटता देख कार लेकर फरार हो गया। युवक के साथ पीछे चल रहे उसके ममेरे भाई ने कार का नंबर नोट कर लिया। यमुनानगर सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाबे पर जलपान के बाद जा रहे थे